Q1. किस मंत्री ने आईआईटी गुवाहाटी में नार्थईस्ट रिसर्च कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया है?
उत्तर : धर्मेंद्र प्रधान
Q2. किस राज्य की महिला हॉकी टीम ने 12 वीं हॉकी सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है?
उत्तर : ओडिशा
Q3. किस केंद्रीय मंत्री ने स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के 75 वें सत्र को संबोधित किया है?
उत्तर : डॉ मनसुख मंडाविया
Q4. दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : विनय कुमार सक्सेना
Q5. 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई- 2022) के प्रदर्शन का मुख्य आयोजन कहाँ पर होगा?
उत्तर : मैसूर, कर्नाटक
Q6. हाल में किस टीम ने एस्टोन विला को हराकर 2021/22 प्रीमियर लीग चैंपियन (फुटबॉल) का ख़िताब जीता है?
उत्तर : मैनचेस्टर सिटी
Q7. कौन सा देश मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य करने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर : बेल्जियम
Q8. हाल ही में किसे सीआईआई एक्सकॉन 2022 में कमिटेड लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अंजली पांडेय
Q9. हाल ही में किस राज्य ने ऊर्जा सम्बंधित जन शिकायतों के निपटान के लिए “संभव” पोर्टल लांच किया है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
Q10. किस बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म योनो पर वेतनभोगी ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत ऋण उत्पाद “एक्सप्रेस क्रेडिट” लांच किया है?
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)